{"_id":"97cbcfb9e0cd868dd43913406ffc136c","slug":"sex-racket-handler-he-is-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेटः रॉबर्ट ने खुद को बताया बेकसूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेटः रॉबर्ट ने खुद को बताया बेकसूर
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 10 Jan 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने और दुष्कर्म के आरोप में फंसे सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट डेविड के नाम से मीडिया को पत्र भेजकर सफाई पेश की गई है।
विज्ञापन
रैकेट संचालक ने एक सीडी का हवाला देते हुए एक महिला और पुरुष पर दस लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। देहरादून की एक अदालत में पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चले गए सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट की ओर से भेजा गया पत्र शुक्रवार को मीडिया को मिला।
विज्ञापन
आरोपों को बताया बेबुनियाद
पत्र में रॉबर्ट ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है। साथ ही एक महिला व एक पुरुष पर ब्लैकमेलिंग कर दस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
उसने मोबाइल फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग भेजकर ये दावा किया है। सेक्स रैकेट संचालक ने इसे एक साजिश बताते हुए कई पुलिसकर्मियों के भी शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला
27 दिसंबर को शहर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के युवक पीयूष गोस्वामी की शिकायत पर कार्रवाई कर बिहार के पटना की एक महिला को मुक्त कराया। महिला ने पुलिस के समक्ष ज्वालापुर की एक कालोनी में किराए पर रह रहे सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट डेविड और उसकी पत्नी पर जबरन जिस्मफरोशी कराने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ी दिल्ली और नोएडा की दो कॉलगर्ल्स भी जिस्मफरोशी के आरोप में जेल गई। इसके बाद बीते रोज रैकेट संचालक रॉबर्ट और उसकी मां ने देहरादून में आत्मसर्मपण कर दिया, जबकि रॉबर्ट की पत्नी अब भी फरार है।