{"_id":"563eb0336df193e2ed0444dcf1fd3bdf","slug":"sdm-check-nari-niketan-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन पहुंच एडीएम ने जांचा रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारी निकेतन पहुंच एडीएम ने जांचा रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jan 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवासिनियों की मौत की जांच कर रही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) झरना कमठान बृहस्पतिवार को नारी निकेतन पहुंची। उन्होंने नारी निकेतन प्रबंधन से शुक्रवार शाम तक पूरा रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नारी निकेतन में 2009 तक का रिकार्ड तो मिल गया, लेकिन इससे पहला रिकार्ड नहीं मिल रहा है।
जांच को बनाई गई थी कमेटी
25 और 26 दिसंबर 2015 को दो संवासिनियों की मौत के बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) झरना कमठान की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई थी। यह कमेटी नारी निकेतन में हुई संवासिनियों की सभी मौतों की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर अपर जिलाधिकारी जांच के सिलसिले में नारी निकेतन पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नारी निकेतन प्रबंधन की ओर से अभी तक जांच टीम को पूरा रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। शुक्रवार शाम तक पूरा रिकार्ड मांगा गया है।
रिकॉर्ड में सामने आने वाले तथ्यों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि नारी निकेतन के कर्मचारियों को 2009 तक का रिकार्ड तो मिल गया, लेकिन इससे पहला रिकार्ड अभी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन