पिता ने डांट लगाई तो डाल लिया गले में फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में पिता की डांट से नाराज बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरला आमवाला निवासी सागर शर्मा राजपुर रोड पर स्थित एक प्राइवेट बैंक का रिकवरी एजेंट है। जबकि उसके पिता साहू दयाल शर्मा होम गार्ड में तैनात है। शुक्रवार रात को उसके पिता साहू दयाल शर्मा ने उसे किसी बात पर डांट दिया। इससे सागर नाराज हो गया।
रात को वह अपने कमरे में गया और पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब बहुत देर तक उसका कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने उसका दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सन्न रह गए।
अंदर का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। बेटे को पंखे पर लटके हुए देखकर घर में कोहराम मच गया। उधर, सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कितने हुए सुसाइडः
| माह
| सुसाइड |
| अप्रैल
| 04 |
| मई
| 06 |
| जून
| 03 |