{"_id":"5909ffdf4f1c1b0b394416c7","slug":"rpf-raid-at-e-ticket-booking-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टिकट बुकिंग सेंटर पर RPF की छापेमारी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-टिकट बुकिंग सेंटर पर RPF की छापेमारी, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 03 May 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
लालकुर्ती में ई-टिकटों की अनाधिकृत बुकिंग और मनमानी वसूली में आरपीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
लालकुर्ती में आशीष गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता ई-टिकटों की बुकिंग करता था। बुधवार दिन में की छापेमारी में अनाधिकृत और मनमानी तरीके से टिकट बुकिंग में आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
शिकायत पर लालकुर्ती में आशीष गुप्ता के ई-टिकट बुकिंग सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान समय से पहले अनाधिकृत रूप से तत्काल टिकटों की बुकिंग का मामला पकड़ा गया। आरपीएफ रुड़की के प्रभारी रामबाबू ने बताया कि नियमानुसार एसी श्रेणी में तत्काल टिकट बुकिंग 10.30 से पहले नहीं की जा सकती, जबकि छापेमारी के दौरान मौके पर 10.01 बजे टिकट बुक किया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा स्लीपर क्लास में 11.30 बजे से पहले तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं की जा सकती, जबकि मौके पर 11.04 बजे टिकट बुक किया था। यही नहीं दूसरों के लिए व्यक्तिगत आईडी पर टिकट बुक किए जा रहे थे, जबकि नियम है कि जिस व्यक्ति का टिकट होना हो उसी की आईडी होनी चाहिए।
आरपीएफ प्रभारी रामबाबू के अनुसार आरोपी का चालान कर दिया है। मालूम हो कि इससे पहले भी आरपीएफ की ओर से इस तरह के कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।
इसके बावजूद ई-टिकटों की बुकिंग में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे पहले मार्च में रुड़की के रामनगर से एक साइबर कैफे संचालक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से फर्जी आईडी भी बरामद की गई थी। लंढौरा और लक्सर में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।