{"_id":"14cda88353783777d52ac7ab32f073da","slug":"roorkee-blast-case-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की ब्लास्टः यूपी में हो रही संदिग्धों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुड़की ब्लास्टः यूपी में हो रही संदिग्धों की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की बम धमाके का सच जानने के लिए पुलिस की टीमें बुधवार को भी जुटी रही। एनआईए और दिल्ली की टीमों के लौट जाने के बाद एसटीएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीमें अपने स्तर से जांच को आगे बढ़ा रहीं हैं।
विज्ञापन
पुलिस की जांच घटनास्थल से मिली एक वीडियो सीडी पर आकर टिक गई है। विवेचना कर रही टीम ने मृतक तुषार का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी बातचीत की। इसी बीच शहर में पुलिस का चेकिंग और सत्यापन अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
एनआईए ने भी की थी जांच
छह दिसंबर को हुए धमाके में कक्षा छह के छात्र तुषार की मौत हो गई थी। धमाके को साजिश मानकर की जा रही जांच के चलते दिल्ली से एनआईए और विशेष सेल की टीम मंगलवार को साक्ष्य जुटाकर लौट गई थी।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस को अब उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। वैसे स्थानीय पुलिस पहले ही दावा कर चुकी है कि इस धमाके में पोटेशियम क्लोरेट नामक विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।
यूपी में भेजी गईं टीमें
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि बिजनौर, मेरठ और अन्य स्थानों पर जांच के लिए टीमें भेजी गई है। अभी उन टीमों के लौटने का इंतजार है। इस बीच तुषार का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के डॉक्टर से पुलिस ने तुषार के जख्मों समेत अन्य जानकारी ली।
डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों को दोहराया। पुलिस इस जानकारी से विस्फोटक के प्रकार के बारे में जानना चाहती है। उधर, पुलिस ने दिनभर रुड़की, भगवानपुर, मंगलौर तथा लक्सर आदि क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया।