फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident student dead

टैंकर ने छात्र को कुचला मौत, साथी घायल

Sat, 07 Dec 2013 04:43 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 07 Dec 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
road accident student dead

सालियर गांव के निकट एक तेज रफ्तार टेंकर के कुचलने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक सहारनपुर जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन


सहारनपुर थाना बेहट क्षेत्र के मांडला गांव निवासी 18 वर्षीय सौरभ पुत्र नरेन्द्र सालियर गांव स्थित गुरुराम राय पब्लिक स्कूसल में 12वीं कक्षा का छात्र था। वह सालियर गांव में अपने परिचित के यहां रह रहा था। शनिवार सुबह वह सालियर निवासी अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक से सब्जी लेने रुड़की सब्जी मंडी आया था।
विज्ञापन


घटनास्थल से चालक फरार
सब्जी लेकर लौटते समय सालियर गांव के निकट तेज रफ्तार से आ रहे टेंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सौरभ और दीपक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना गंगनहर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। अस्पताल में सौरभ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता नरेन्द्र की तरफ से पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed