स्कूल जाते वक्त मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में अपनी मां के साथ स्कूल जाते वक्त 11 साल की मासूम को ट्रक ने कुचल दिया।
बुधवार की सुबह दोनों स्कूटी से स्कूल जा रही थीं कि तभी आईएसबीटी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे शुभी छिटक कर सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
बच्ची की मां को भी गंभीर चोट आई है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया और पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। बच्ची हिलटन स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी और उसकी मां स्कूल में टीचर है।
ट्रक पटलने से एक व्यक्ति की मौत
देहरादून में हुए हादसे से बच्ची के परिजन सदमे में हैं। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां पुलिस ने नो एंट्री जोन घोषित कर दिया है। सुबह छह बजे से बुधवार रात 10 बजे तक वहां आम लोगों का आना-जाना मना है।
इसके साथ ही मंगलवार देर रात बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक पटलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात की है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर मुल्यागांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हुई और दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि बेस अस्पताल में मृतकों को पोस्टमार्टम होगा। मरने वाले देवर-भाभी हैं।