फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in uttarakhand1.

स्कूल जाते वक्त मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 15 Oct 2014 04:07 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Oct 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
road accident in uttarakhand1.

राजधानी देहरादून में अपनी मां के साथ स्कूल जाते वक्त 11 साल की मासूम को ट्रक ने कुचल दिया।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह दोनों स्कूटी से स्कूल जा रही थीं कि तभी आईएसबीटी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे शुभी छिटक कर सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्ची की मां को भी गंभीर चोट आई है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया और पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। बच्ची हिलटन स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी और उसकी मां स्कूल में टीचर है।

विज्ञापन

ट्रक ‌पटलने से एक व्यक्ति की मौत

road accident in uttarakhand1.

देहरादून में हुए हादसे से बच्ची के ‌परिजन सदमे में हैं। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां पुलिस ने नो एंट्री जोन घोषित ‌कर दिया है। सुबह छह बजे से बुधवार रात 10 बजे तक वहां आम लोगों का आना-जाना मना है।

इसके साथ ही मंगलवार देर रात बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक ‌पटलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात की है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर मुल्यागांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हुई और दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि बेस अस्पताल में मृतकों को पोस्टमार्टम होगा। मरने वाले देवर-भाभी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed