{"_id":"0d098bf716cf3885b983141969bf9319","slug":"road-accident-dead-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Dec 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। युवकों के पिता सहारनपुर के मिर्जापुर थाने में सब-इंस्पेक्टर हैं। यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर अजयवीर यादव ने देहरादून के किद्दूवाला में मकान बनाया है। यहां उनके दो बेटे नरेंद्र यादव (26) और भुवनेश (20) रहते हैं, जबकि बाकी परिवार सहारनपुर में ही है।
विज्ञापन
सहारनपुर से चल रहा था इलाज
नरेंद्र कुछ समय से बीमार था और उसका इलाज सहारनपुर से चल रहा था। शनिवार को दोनों भाई बाइक पर सहारनपुर गए थे। शाम को दोनों दून लौट रहे थे। इस दौरान आशारोड़ी के पास मोड़ पर दून से सहारनपुर की ओर जा रहे एक तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों भाई सड़क पर जा गिरे, तभी ट्रक के पहिये से उनके सिर कुचल गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
क्लेमेंटटाउन पुलिस ने 108 की मदद से दोनों को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल के समीप ही हेलमेट पड़ा हुआ था।
विज्ञापन