{"_id":"bcbb8b089eb7b166c6e5a3a71aa63268","slug":"reetu-kandiyal-meet-dehradun-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी जोशी प्रकरणः पुलिस के पास पहुंची रितु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेपी जोशी प्रकरणः पुलिस के पास पहुंची रितु
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Dec 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में अब तक गायब चल रही निलंबित कांग्रेस नेत्री रितु कांडियाल पुलिस के पास पहुंच गई है। पुलिस जल्द ही रितु की गिरफ्तारी दिखा सकती है। रितु ने कई बड़े नेताओं और नौकरशाहों तक पहुंच होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अभी सचिवालय, मीडिया और राजनीति से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। प्रकरण में नाम सामने आने के बाद अब तक रितु कांडियाल पुलिस के हाथ नहीं लग पा रही थी।
विज्ञापन
दुबई से स्वदेश लौटने के बाद रितु कांडियाल दिल्ली से नैनीताल तक पहुंच गई। वहां से नैनीताल हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए रितु ने अर्जी भी दाखिल कर दी। पुलिस और रितु में लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
विज्ञापन
एक घंटे तक पूछताछ
नैनीताल हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक की अर्जी खारिज होने के बाद शिकंजा कसता देख रितु शुक्रवार को खुद ही पुलिस के पास पहुंच गई। जांच में जुटी पुलिस टीम ने डालनवाला थाने में रितु से करीब एक घंटे पूछताछ की।
रितु पर आरोप है कि उसने ही पीड़ित युवती को निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी और संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया से मिलाया था। पीड़िता को जोशी से संबंध न बिगाड़ने का दबाव और मामले को रफादफा कराने में सेटिंग-गेटिंग का भी रितु पर आरोप है।
मिलाने की बात तो कबूली
सूत्रों के अनुसार, रितु ने पुलिस के सामने पीड़िता को अधिकारियों से मिलाने की बात तो कबूली है, लेकिन ब्लैकमेलिंग और अधिकारियों से संबंध न बिगाड़ने जैसी बातों से इनकार किया है।
पुलिस रितु के बयानों की नीरज चौहान, पीड़ित युवती, जेपी जोशी और सुमन सिंह वल्दिया से हुई पूछताछ में मिले तथ्यों का भी मिलान कर रही है। रितु ने पुलिस को जांच में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है।