फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with minor in vikasnagar.

किशोरी को होटलकर्मी ने बनाया हवस का शिकार

Tue, 27 Jan 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Tue, 27 Jan 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
rape with minor in vikasnagar.

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई किशोरी से होटल में काम करने वाले युवक ने दुराचार कर डाला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


शक होने पर पुलिस ने पकड़ा
जानकारी के अनुसार सोमवार को मुख्य बाजार में एक किशोर युवक के साथ घूमते हुए दिखाई दी। शक होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कर्मी दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले आए।
विज्ञापन


पहले तो किशोरी पुलिस को गोलमोल जवाब देती रही। मगर महिला दारोगा के बार बार पूछने पर उसने दुराचार की बात कही।

किशोरी ने बताया कि वह टिहरी जिले की रहने वाली है और रिश्तेदारी में विकासनगर आई हुई थी। यहां उसे मुख्य बाजार स्थित होटल में काम करने वाला मुकेश निवासी मोतिहारी (बिहार) मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहलाकर ले गया होटल
किशोरी ने आरोप लगाया कि मुकेश उसे बहला फुसलाकर होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुराचार किया।

कोतवाल चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट में उसके नाबालिग होने की पुष्टि पर पोक्सो अधिनियम में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed