{"_id":"58538fb64f1c1b686f64c916","slug":"rape-with-minor-in-bageshwer","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, किसी को न बताने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, किसी को न बताने की दी धमकी
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर जनपद के दूरस्थ बदियाकोट क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
भय के मारे पीड़िता और उसकी मां एक सप्ताह तक किसी से शिकायत नहीं कर सकी। नौ दिन बार युवती के पिता की तहरीर पर कपकोट पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती का शुक्रवार को मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
कपकोट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदियाकोट क्षेत्र निवासी एक किशोरी छह दिसंबर को घर में अकेली थी। इसी बीच बोरबलड़ा निवासी खीमपाल सिंह ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, लेकिन जनपद का दूरस्थ क्षेत्र होने और जान व लोक लाज के भय से दोनों मां-बेटी किसी से इसकी शिकायत नहीं कर सकी। किशोरी का पिता जिले से बाहर नौकरी करता है। उसकी मां ने फोन से घटना से की जानकारी दी। पिता ने बृहस्पतिवार को बेटी को लेकर कपकोट थाने पहुंचा।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खीमपाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कपकोट के थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि पीड़ित युवती का शुक्रवार को मेडिकल कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।