फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with minor girl two times from uttarakhand in leh

नाबालिग ने खुद सुनाई अपने साथ दो बार हुए रेप की आपबीती, पढ़कर आंखे नम हो जाएंगी

Mon, 25 Sep 2017 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 25 Sep 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl two times from uttarakhand in leh

नाबाल‌िग लड़की ने अपने साथ दो बार हुई हैवान‌‌ियत की कहानी खुद पुल‌िस को सुनाई। आपबीती सुनकर पुल‌िस भी स‌िहर गई। नाबाल‌िग लड़की को एक युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने लड़की के साथ रेप क‌िया। लेक‌िन हैवान‌ियत यहीं खत्म नहीं हुई। उसने ज‌िस ट्रक में उसे छोड़ा उसके ड्राइवर ने भी उसे अपनी हवस का श‌िकार बना ल‌िया। 

विज्ञापन


महिला थाना कुल्लू में उत्तराखंड की एक नाबालिग से दुराचार करने का मामला दर्ज किया गया है। बाल कल्याण समिति ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि नाबालिग को कुछ दिन पूर्व एक नेपाली अपने साथ नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखंड से लेह लेकर आया था। 

विज्ञापन

rape with minor girl two times from uttarakhand in leh

जहां पर उसने नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार किया। बाद में उसने बच्ची को एक ट्रक में जम्मू भेज दिया। यहां भी बच्ची ट्रक चालक के दुराचार की शिकार हुई। जम्मू से वह बस में कुल्लू आ गई।

इस बारे जब जानकारी बाल कल्याण समिति कुल्लू को दी गई तो कुल्लू के महिला थाना में रेप का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed