नाबालिग ने खुद सुनाई अपने साथ दो बार हुए रेप की आपबीती, पढ़कर आंखे नम हो जाएंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की ने अपने साथ दो बार हुई हैवानियत की कहानी खुद पुलिस को सुनाई। आपबीती सुनकर पुलिस भी सिहर गई। नाबालिग लड़की को एक युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने लड़की के साथ रेप किया। लेकिन हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। उसने जिस ट्रक में उसे छोड़ा उसके ड्राइवर ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
महिला थाना कुल्लू में उत्तराखंड की एक नाबालिग से दुराचार करने का मामला दर्ज किया गया है। बाल कल्याण समिति ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि नाबालिग को कुछ दिन पूर्व एक नेपाली अपने साथ नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखंड से लेह लेकर आया था।
जहां पर उसने नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार किया। बाद में उसने बच्ची को एक ट्रक में जम्मू भेज दिया। यहां भी बच्ची ट्रक चालक के दुराचार की शिकार हुई। जम्मू से वह बस में कुल्लू आ गई।
इस बारे जब जानकारी बाल कल्याण समिति कुल्लू को दी गई तो कुल्लू के महिला थाना में रेप का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।