{"_id":"2f9616fea9877520e5c8479176b4dc41","slug":"rape-with-minor-girl-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहलाकर नाबालिग को ले गया और लूट ली इज्जत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहलाकर नाबालिग को ले गया और लूट ली इज्जत
अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Apr 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ क्षेत्र में एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजा
कुछ दिन पूर्व चौकोड़ी में एक स्कूल की छात्राओं से दुराचार का मामला प्रकाश में आने के बाद इस तरह की दूसरी घटना से क्षेत्र के लोग सकते मे हैं। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें, फौजी के घर लाखों की लूट, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा
विज्ञापन
थाना प्रभारी विजेंद्र साह ने बताया कि एक महिला ने नगर निवासी 23 वर्षीय मनोज कुमार भारती के खिलाफ उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बुलाने के बाद बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताने पर दी जान से मारने की धमकी
रिपोर्ट में कहा गया कि युवक ने लड़की को किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। आरोपी नगर में पेंटर का काम करता है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें, रास नहीं आया गांव वालों को प्रेमियों का मिलन
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को मेडिकल परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए हैं।