फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with girl in dehradun

देहरादून में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Fri, 15 Aug 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Aug 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
rape with girl in dehradun

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर हवस का शिकार बना लिया। विरोध करने पर पीड़िता के मां से हाथापाई भी हुई।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज करने का आदेश
हैरत की बात यह है कि 24 घंटे तक पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। गुरुवार को एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

बृहस्पतिवार पीड़िता अपनी मां और परिवार की दूसरी महिलाओं के साथ एसपी सिटी अजय सिंह से मिली। मां का आरोप है कि बुधवार को एक राशन डीलर के बेटे ने उसकी बेटी को हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। उस समय ही 100 नंबर के अलावा आराघर चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

रात में यह लोग डालनवाला थाने भी गए, लेकिन कार्रवाई की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि नशे के आदी इस युवक ने उसकी अश्लील क्लीपिंग भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया
पहले भी ऐसे ही एक मामले में उसका नाम आया था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर महिला दारोगा को बुलाकर पीड़िता के मेडिकल और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। बाद में घटनास्थल रायपुर का होने के कारण वहां मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed