फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with girl and woman

विवाहिता के साथ दुराचार, बच्ची को भी नहीं बख्शा

Tue, 15 Jul 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 15 Jul 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
rape with girl and woman

रुड़की में कोतवाली क्षेत्र की एक नवविवाहिता का मायके से अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि बेहोश कर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन


सुबह आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। कलियर से लिफ्ट लेकर मायके पहुंची नवविवाहिता ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में सात जुलाई को विवाह हुआ था।

शनिवार को नवविवाहिता अपने पति के साथ मायके आई थी। किसी काम से वह घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के युवक ने उसे जबरन कुछ खिलाकर कार में डाल लिया।

विज्ञापन

दुराचार के बाद आरोपी फरार

rape with girl and woman

नवविवाहिता का आरोप है कि बेहोश होने के बाद कलियर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया था। दुराचार के बाद आरोपी सुबह उसे छोड़कर फरार हो गया था।

कलियर से किसी से बाइक पर लिफ्ट लेकर अपने गांव पहुंची नवविवाहिता ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। वहीं रात भर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

सुबह उसके लौटने पर परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।

मामले की जांच कर रही एसआई प्रमिला बिष्ट ने बताया कि नवविवाहिता ने अपहरण के बाद दुराचार का आरोप लगाया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आठ साल की बच्ची से दुराचार

rape with girl and woman

रुड़की के ही पिरानकलियर में एक युवक ने आठ साल की बच्ची से दुराचार किया। आरोपी ने दुकान से चीनी देने के बहाने से बच्ची को अपने घर भेजा था।

घटना के बाद आसपास के लोग शिकायत करने के नाम पर उसे डरा धमका रहे है। भयभीत परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

क्षेत्र में एक परिवार झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। परचून की दुकान पर काम करने वाले सहारनपुर के एक युवक ने दो दिन पूर्व किशोरी को दुकान से चीनी लेकर अपने घर भेजा था।

विज्ञापन

डरा धमका कर ‌‌किया रेप

rape with girl and woman

बच्‍ची जैसे ही उसके घर पहुंची तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे घर पहुंचा गया। आरोपी ने घर के अंदर उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद आरोपी ने उसे परिजनों से न बताने की धमकी भी दी। रविवार को परिजनों को इसकी भनक लग गई।

परिजनों ने पूछताछ की तो उसने युवक की करतूत के बारे में बता दिया। लेकिन तभी से आरोपी और उसके पक्ष के लोग उसे शिकायत न करने के लिए डरा रहे है।

यहीं नहीं कुछ लोग उस पर फैसला करने का दबाव भी डाल रहे है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed