फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with dalit woman in nanakmatta.

घर में घुसकर दलित महिला से दरिंदगी, साथी बाहर करता रखवाली

Wed, 31 Aug 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 31 Aug 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
rape with dalit woman in nanakmatta.
रेप - फोटो : demo pics

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एक युवक ने घर में घुसकर दलित महिला को डरा-धमकाकर बलात्कार किया। इसके बाद बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

विज्ञापन


सोमवार को थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली दलित महिला घर में अकेली थी। महिला का पति ड्यूटी पर गया था। दोपहर में बिडौरा मझोला निवासी बलजीत सिंह पुत्र स्व. गुरनाम सिंह अपने मित्र के साथ महिला के घर पहुंचा और उसके साथ  दुष्कर्म किया। बचने के प्रयास में महिला के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन


बलजीत का मित्र बाहर रखवाली करता रहा। पीड़िता ने ड्यूटी पर गए अपने पति को मोबाइल पर घटना से अवगत करवाया। पति के  घर पहुंचने पर महिला थाने पहुंची और पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452, 506 के साथ मामला पंजीकृत कर लिया हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसके घर और रिश्तेदारी में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed