फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape in haridwar.

नौकरी का झांसा दे गांठी दोस्ती और लूट ली अस्मत

Thu, 02 Oct 2014 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 02 Oct 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
rape in haridwar.

नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुजफ्फरनगर की एक युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। हरिद्वार में अपनी बहन के साथ रहे रही युवती ने कनखल थाने पहुंच आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बदहवास अवस्था में अपनी बड़ी बहन के साथ कनखल थाने पहुंची तो पुलिस वाले सन्न रह गए। युवती ने बताया कि 15 दिन पहले वह नौकरी की तलाश में बड़ी बहन के पास हरिद्वार आई थी।
विज्ञापन


सिडकुल में नौकरी की तलाश में घूमते-घूमते उसकी मुलाकात एक बाइक सवार से हुई। बाइकसवार ने खुद को बिजली विभाग में जेई बताया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह से लगातार उनकी मोबाइल पर बातचीत जेई से होती रही। आरोप है कि बुधवार को जेई ने काल की कि उसका एक परिचित आ रहा है। वह उसकी नौकरी लगवा देगा।

युवती को पता ही नहीं किसने किया रेप

rape in haridwar.

जमालपुर रेलवे फाटक के पास बाइकसवार युवक की उससे मुलाकात हुई। युवक ने उसे बताया कि उसका भाई सिडकुल की एक कंपनी में जीएम है। उनकी मदद से वह उसकी नौकरी लगवा देंगे।

आरोप है कि युवक उसे पेंटागन मॉल ले गया और उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई लेकिन कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। रात दो बजे उसने खुद को जमालपुर कलां रेलवे फाटक पास के पास पाया। युवती ने कहा क‌ि उसके साथ दुराचार हुआ है लेकिन उसे यह पता नहीं किसने किया है।

एसओ कनखल रितेश शाह ने मेडिकल जांच के लिए युवती को महिला अस्पताल भेजा। एसओ का कहना है कि घटनास्थल रानीपुर क्षेत्र का होने के कारण शून्य में मुकदमा दर्ज कर मामला रानीपुर ट्रांसफर किया जाएगा।

युवती ने आरोपियों के मोबाइल नंबर पुलिस को दे दिए हैं। एसओजी की मदद से नंबरों की काल डिटेल निकाली जाएगी। युवती के बहनोई की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है, तब से हरिद्वार में बहन अकेले रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed