{"_id":"58098e7f4f1c1b722b703941","slug":"rape-case-on-cup-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPU दरोगा पर दुराचार का केस, पीड़िता ने DGP से की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CPU दरोगा पर दुराचार का केस, पीड़िता ने DGP से की शिकायत
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
बसपा पदाधिकारियों ने सीपीयू दरोगा के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने के लिए डीआईजी से मुलाकात की। डीआईजी ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
भोटिया पड़ाव में रहने वाली प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर सीपीयू के दरोगा ने उसका यौन शोषण किया। मामले में शिकायत मिलने के बाद एसपी सिटी के निर्देश पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भृगुराजन राव, जयभीम सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश आर्य सहित कई लोगों ने बृहस्पतिवार को डीआईजी अजय रावत से मुलाकात की। उन्होंने एक प्रार्थनापत्र देकर डीआईजी से मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
डीआईजी ने एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस बारे में पूछने पर कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि अभी पीड़िता की तहरीर नहीं मिली है। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने घटना के संबंध में आज पीड़िता के बयान लिए हैं।