{"_id":"0f208dcad7d97abf3b929980adbc8728","slug":"rape-case-filed-against-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी उत्तराखंड के अफसर ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी उत्तराखंड के अफसर ने दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Nov 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोप में फंसे उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव जेपी जोशी ने देहरादून में महिला समेत तीन लोगों पर ब्लैकमेल करने और फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज
अपर सचिव ने इस संबंध में राजधानी के वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अपर सचिव जेपी जोशी पर एक युवती ने नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। युवती की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जीरो में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पढ़ें, रामदेव के पतंजलि विवि की छात्रा लापता
विज्ञापन
घटनास्थल देहरादून में बताया जा रहा है। अपर सचिव जोशी ने भी वसंत विहार थाने में एक महिला के अलावा संजय और एमपी सिंह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, धमकी देने और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
अपर सचिव ने कहा कि 16 अक्तूबर से उन्हें तीनों आरोपियों द्वारा मोबाइल पर लगातार धमकी दी जा रही है। जिसमें रुपयों की मांग और गोपनीय शासकीय दस्तावेज न देने पर उनकी और परिवार की छवि धूमिल करने की बात कही जा रही थी। सीओ सिटी प्रथम हरीश चंद्र सती ने बताया कि मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
पढ़ें, न बेनामी संपत्ति खरीदी, न स्टांप चोरी कीः रामदेव
आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक 26 वर्षीय युवती ने उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव स्तर के अधिकारी जेपी जोशी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का आरोप लगाया है।
दो साल से कर रहा था दुष्कर्म
उसका कहना है कि अधिकारी नौकरी का झांसा देकर दो साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था और उसकी अश्लील सीडी भी बना ली है। पुलिस ने मामले में देर रात जीरो एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड आर्डर) दीपक मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड की युवती ने शिकायत दी है।
उसके 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल का कहना था कि महिला की शिकायत मिली है और सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया
युवती ने शिकायत में कहा है कि वह दो साल पहले एक परिचित के जरिए उक्त अधिकारी से मिली थी। उसने नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद अकसर दुष्कर्म करता रहा।
उसने आरोप लगाया कि उससे बाद वह उसकी अश्लील सीडी बनाए जाने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। वह किसी तरह से दिल्ली आई और थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---