{"_id":"6eb87a0bae3330c2d95c1cbc22d7b1aa","slug":"rape-by-brother-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी देवर ने भाभी के साथ किया मुंह काला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी देवर ने भाभी के साथ किया मुंह काला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 24 Sep 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
इसे वासना की भूख ही कहेंगे कि देवर ने अपनी भाभी को अकेली पाकर हवस का शिकार बना लिया। घटना के समय महिला का पति बाहर गया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
घर में अकेली थी पीड़िता
घटनाक्रम के मुताबिक, उत्तराखंड के रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण दूध का कारोबार करता है। बताया गया कि वह रोज की तरह मंगलवार को भी दूध बेचने गया था। उसे देर रात को लौटना था। घर में उसकी पत्नी और छोटा भाई मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाहिता को घर में अकेली पाकर युवक ने उसे दबोच लिया और जबरन उसकी अस्मत लूट ली। आरोपी ने उसे किसी को यह बात न बताने की धमकी भी दी।
आरोपी गिरफ्तार
देर रात को घर लौटे पति को विवाहिता ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी देवर अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन