{"_id":"576565fb4f1c1b872011bda9","slug":"rape-attempt-to-minor-girl-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुराचार के प्रयास का वीडियो किया वायरल, होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से दुराचार के प्रयास का वीडियो किया वायरल, होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का प्रयास करते पकड़ा गया था बुजुर्ग
- फोटो : demo pic
एसएसपी देहरादून ने क्लेमेंटाउन क्षेत्र में बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
उधर आरोपी बुजुर्ग को शनिवार को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वायरल वीडियो पर एसएसपी नाराज
क्लेमेंटाउन क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग को मासूम से दुराचार का प्रयास करते लोगों ने पकड़ लिया था। कुछ युवकों ने साक्ष्य संकलन के लिहाज से बुजुर्ग की करतूत को कैद कर ली। यह वीडियो देर रात सोशल मीडिया और दूसरी साइट्स पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सदानंद दाते ने वीडियो वायरल होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। वीडियो वायरल करने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर आरोपी नवाबुद्दीन को शनिवार को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार को कुछ संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस पेशी के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क थी।