{"_id":"587132534f1c1b1c571585d2","slug":"railway-engineer-send-to-seven-year-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया, मिली सात साल की जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया, मिली सात साल की जेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई कोर्ट ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामबीर को सात साल के कारावास और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सीबीआई ने आरोपी को एक साल पहले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा गया था।
विज्ञापन
रेलवे विभाग काशीपुर के ठेकेदार विनोद कुमार जैन ने नौ जनवरी 2016 को सीबीआई मुख्यालय पहुंचकर शिकायत की थी कि बिल भुगतान कराने के नाम पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामबीर निवासी शकरपुर (आगरा) 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई ने जांच पड़ताल के बाद 10 जनवरी को रामबीर को ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई कोर्ट में रिश्वतखोरी के इस मामले में सुनवाई हुई और एक साल में फैसला आ गया।
विज्ञापन
सीबीआई के अधिवक्ता सतीश कुमार ने अभियोजन पक्ष की तरफ से नौ गवाह पेश किए। सीबीआई के विशेष जज अनुज कुमार संगल ने शनिवार को साक्ष्यों के आधार पर रेलवे इंजीनियर रामबीर को रिश्वत लेने का दोषी मानते हुए सात साल के कारावास और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने की स्थिति में अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।