फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raid on departmental stores in dehradun.

डिपार्टमेंटल स्टोर्स में करोड़ों की हेराफेरी, छापे में खुलासा

Fri, 08 Jan 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jan 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
raid on departmental stores in dehradun.

राजधानी के 10 डिपार्टमेंटल स्टोर्स में करोड़ों की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। वाणिज्य कर विभाग ने बृहस्पतिवार को शहर के 10 स्टोर्स पर छापेमारी की थी। कर चोरी की गणना शुक्रवार तक जारी रही। खबर लिखे जाने तक अंतिम नतीजा नहीं आया था।

विज्ञापन


वाणिज्य कर आयुक्त दिलीप जावलकर के निर्देशों पर शहर में सुविधा, कावेरीज शॉपर्ज डिलाइट, नीड्स द सुपर मार्केट, गृह संग्रह के 10 स्टोर्स पर अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की थी। इन जगहों पर 10 करोड़ की बिक्री पर कर चोरी का संदेह था।
विज्ञापन


नहीं भर रहे थे टैक्स रिटर्न
टीम ने सभी जगहों से आवश्यक फाइलें और डाटा कलेक्ट कर लिया था। इनमें से कई स्टोर्स नियमित रूप से टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर रहे हैं। कई जगहों पर कई प्रोडक्ट पर कर की दरें वास्तविकता से कम दिखाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर बीबी मठपाल ने बताया कि टीम ने जो डाटा कलेक्ट किया था, उससे कर चोरी की गणना शुक्रवार को जारी थी। जल्द ही यह तय हो जाएगा कि सभी डिपार्टमेंटल स्टोर्स ने कितने करोड़ की कर चोरी की है। इसके मुताबिक ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed