फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pushpa saklani murder.

पुष्पा सकलानी हत्याकांडः दोबारा होगी CBI जांच

Tue, 18 Nov 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Nov 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
pushpa saklani murder.

दून बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी सकलानी की पत्नी पुष्पा सकलानी की हत्या के मामले की जांच सीबीआई दोबारा करेगी। पहली जांच से असंतुष्ट ओपी सकलानी की याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने यह आदेश दिया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपियों को दी थी क्लीन चिट

16 अक्तूबर 2012 को कुछ बदमाशों ने घर में घुस पुष्पा सकलानी की हत्या कर दी थी। पहले पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। ओपी सकलानी ने जिन लोगों पर हत्या का संदेह जताया था, उन्हें सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन


इस पर ओपी सकलानी ने दोबारा जांच के लिए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने 13 फरवरी 2014 को खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ वादी ने जिला एवं सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी पत्नी की हत्या बदले की भावना से की गई है, यह कोई लूट का मामला नहीं था। आरोपी मेरे घर से कोई कीमती सामान नहीं ले गए। यदि मेरे ऊपर हमला होता तो सीधे उनके खिलाफ मामला जाता, इसलिए मेरी पत्नी पर हमला किया गया।
- ओपी सकलानी, पूर्व अध्यक्ष, दून बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed