फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   polygraphy test of rape accused

धर्मनगरी में रेप : सीबीआई कराएगी पॉलीग्राफी टेस्ट

Wed, 15 Jan 2014 11:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Jan 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
polygraphy test of rape accused
हरिद्वार में नाबालिग छात्रा का रेप के बाद मर्डर के मामले में सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो इनवेस्टिगेशन) राज्य की मदद करने के लिए राजी हो गई है।
विज्ञापन


पॉलीग्राफी टेस्ट की तैयारी
हरिद्वार में डीएनए टेस्ट के लिए पहले ही सैंपल भेज चुकी पुलिस ऐसे नौ लोगों का पोलीग्राफ टेस्ट करवाने जा रही है। जिन्हें घटना को लेकर संदिग्ध माना जा रहा है। यह टेस्ट सीबीआई की दिल्ली स्थिति लैब में होगा।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने बुधवार को अमर उजाला को बताया कि छात्रा हत्याकांड में चिह्नित किए गए संदिग्ध नौ लोगों का सीबीआई की दिल्ली लैब में पोलीग्राफ टेस्ट करवाया जाएगा। इसके लिए सीबीआई ने पुलिस को मदद करने की हामी भर दी है।
विज्ञापन


सीबीआई निदेशक से मिले डीजीपी
उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्धू ने इस सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली में सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा से मुलाकात की थी। इसी के बाद यह नतीजा सामने आया।

अदालत में आवेदन दाखिल
पॉलीग्राफी टेस्ट की सारी प्रक्रिया डीआईजी रेंज के सुपरविजन में होगी और इसके लिए पहले जिला एवं सत्र न्यायालय से अनुमति ली जाएगी। इसके लिए पुलिस ने अदालत में आवेदन दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पॉलीग्राफ टेस्ट
पोलीग्राफ टेस्ट में संदिग्ध से सच उगलवाने की कोशिश वैज्ञानिक पद्धति से की जाती है। बेहतर तकनीक की मशीनों से संदिग्ध के दिमाग को जोड़ा जाता है।

सवालों का खाका तैयार कर मनोचिकित्सक और क्राइम एक्सपर्ट एक-एक जवाब पूछते हैं। इस टेस्ट में संदिग्ध की ब्रेन मेपिंग पर फोकस रहता है। संदिग्ध को फटाफट जवाब देने होते हैं।

यदि वह सवाल का जवाब देने को पल भर के लिए सोचता भी है तो मशीन के जरिए उसके दिमाग के दूसरी तरफ काम करने की बात का खुलासा होता है। यहीं से उसके झूठ बोलने की बात पकड़ में आती है।

सहयोगी साक्ष्य है पोलीग्राफ टेस्ट
कानून की नजर में पोलीग्राफ टेस्ट सीधे-सीधे साक्ष्य नहीं माना जाता। जांच एजेंसियां पोलीग्राफ टेस्ट को सहयोगी साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल करती हैं।

वे केस को वर्कआउट करने के लिए पोलीग्राफ टेस्ट की मदद लेती है। इसके बाद ठोस सुराग आरोपी के खिलाफ जुटाए जाते हैं।

छात्रा के शरीर से मिले 'बाल" का होगा टेस्ट
छात्रा हत्याकांड में सीबीआई की फोरेंसिक लैब की मदद डीएनए जांच के लिए भी ली जाएगी। दून पुलिस की फोरेंसिक लैब में ‘बाल’ के डीएनए जांच की व्यवस्था नहीं है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो छात्रा के शरीर से पुरुष के बाल भी मिले हैं। ये बाल कहीं संदिग्ध लोगों में से किसी के हो सकते हैं। इसकी जांच सीबीआई की लैब में कराई जा रही है।

छात्रा की वेजाइनल स्वैप से भी स्पर्म मिलने या न मिलने की रिपोर्ट नहीं आई है। यदि स्पर्म मिलने की पुष्टि होती है तब उसका डीएनए खंगाला जाएगा। उसके डीएनए को संदिग्ध लोगों के डीएनए से क्रॉस चेक कराया जाएगा।

डीआईजी को कैंप करने के निर्देश
छात्रा हत्याकांड को लेकर डीजीपी बीएस सिद्धू गंभीर है। डीजीपी ने बताया कि डीआईजी रेंज को हरिद्वार में कैंप करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

केस को वर्कआउट करने के लिए कोशिशें जारी हैं। पूरे केस में अब तक की कार्रवाई की समीक्षा डीआईजी रोजाना करेंगे।

पुलिस के रवैये से सीएम नाराज
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी हरिद्वार पुलिस के फेलियर से काफी नाराज है। सूत्र बताते है कि हर रोज मुख्यमंत्री इस मामले का फीड बैक ले रहे हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है।


पुलिस के आला अफसरों के प्रति सरकार का रवैया सख्त होता जा रहा है। सूत्र बताते है कि यदि जल्द ही इस मामले का समाधान नहीं हुआ तो एसएसपी समेत कुछ बड़े अफसरों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed