फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   polygraph test in rape and murder case.

छात्रा हत्याकांडः परिजनों समेत नौ के पॉलीग्राफ टेस्ट

Sun, 19 Oct 2014 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 19 Oct 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
polygraph test in rape and murder case.

साढ़े दस महीने पहले 7 जनवरी 2014 को रेप के बाद छात्रा की हत्या के मामले में परिजनों समेत नौ के पॉलीग्राफ टेस्ट किए गए। पुलिस अब रिपोर्ट का इंतजार कर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


छात्रा रेप एवं हत्याकांड में अभी तक पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। हाल में ही 14 से 16 अक्तूबर तक मृतक छात्रा के पिता, माता, भाई समेत नौ संदिग्धों के दिल्ली स्थित सीबीआई लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट कराए है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 24 अन्य संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट पहले कराए जा चुके हैं।

टेस्ट की रिपोर्ट लेने दिल्ली पहुंचे इंस्पेक्टर महेंद्र चंद्र जोशी रिपोर्ट न मिलने के चलते लौट आए है। पथरी थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पॉलीग्राफ टेस्टों की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के बाद हत्या कर फेंक दिया था शव

polygraph test in rape and murder case.

सात जनवरी को सुबह तड़के में पथरी थानाक्षेत्र के गांव फेरुपुर की एक छात्रा की रेप के बाद तब हत्या कर दी गई थी जब वो घर के पास गन्ने के खेत में शौच को गई थी।

घटना के बाद लोगों में इतना आक्रोश फैला था क‌ि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा एवं डीजीपी बीएस सिद्धू को गांव पहुंचना पड़ा था। यही नहीं डीआईजी रेंज रहे अमित सिन्हा ने लंबे समय तक गांव में कैंप किया था।

अब साढ़े दस महीने बीतने और तीन एसएसपी बदलने के बाद भी छात्रा हत्याकांड की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। मैनुअल दिशा में चलकर हताश रही पुलिस की उम्मीद केवल वैज्ञानिक तरीके पर टिकी हुई है।

छात्रा के वैजाइनल स्वैप से मिले मास्टर डीएनए से कई संदिग्धों के डीएनए सैंपल का मिलान कराया जा चुका है। करीब 24 संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो चुके है। सूबे की सरकार ने जघंय हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे पर कई माह बाद भी सीबीआई ने केस नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed