फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   political leader son fight with police man in kashipur

नेता के बेटे ने पकड़ा कॉलर, तो दरोगा बोला 'वर्दी उतार दूंगा, माफ नहीं करूंगा', जानें पूरा मामला

Fri, 29 Dec 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
political leader son fight with police man in kashipur

नेता के बेटे ने दरोगा के साथ धक्कामुक्की कर दी। मामला बढ़ा तो उसने दरोगा का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद दरोगा को इतना गुस्सा आया कि उसने वर्दी उतारने तक की धमकी दे दी।

विज्ञापन


सत्ताधारी नेता का पुत्र वाहन चेकिंग के दौरान बांसफोड़ान चौकी में तैनात दरोगा से उलझ पड़ा। आरोप है कि उसने दरोगा का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की भी की। दरोगा उसे पकड़कर कोतवाली ले आया। सूचना पर विधायक समेत तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोपी के पिता ने उसे अवसाद ग्रस्त बताते हुए उसके कृत्य के लिए क्षमा याचना की। कोतवाल ने मामले की जांच कराने की बात कहते हुए आरोपी को छोड़ दिया। दरोगा की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसफोड़ान चौकी में तैनात एक उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार की शाम आवास-विकास कालोनी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक की बाइक का चालान काट दिया।
 

पिता ने दरोगा से माफी मांगी

political leader son fight with police man in kashipur

युवक ने फोन कर अपने मित्र नेता पुत्र को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि नेता पुत्र दरोगा से उलझ पड़ा और उसने दरोगा के साथ धक्का-मुक्की की। दरोगा का कॉलर पकड़ लिया। गुस्साया दरोगा उसे कोतवाली ले आया। सूचना पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, राजीव सेतिया, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, राजीव सेतिया, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि कोतवाली पहुंच गए।

उन्होंने दरोगा से माफी मांगी, लेकिन दरोगा ने किसी हाल में समझौते से इनकार कर दिया। गुस्साए दरोगा ने अपनी वर्दी उतारने तक की धमकी दे दी। आरोपी के पिता ने दरोगा से माफी मांगते हुए बताया कि उसका पुत्र अवसाद में रहता है। तहरीर देने के बाद दरोगा कोतवाली से चले गए। काफी गर्मागर्मी के बाद कोतवाल चंचल शर्मा ने आरोपी को छोड़ दिया। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

फिलहाल आरोपी को छोड़ दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि युवक की गलती साबित होती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed