फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police set free seven cows from smuggler.

पुलिस ने सात गायों को कराया तस्करों से मुक्त

Fri, 20 May 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 May 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
police set free seven cows from smuggler.
तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने पशु तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सात गायों को उसके कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को आशा रोड़ी के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन पिकअप यूके 08 सीए 1419 पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने वाहन को रोक लिया। वाहन की चेकिंग करने पर उसमें से सात गाय बरामद हुईं।
विज्ञापन


ले जा रहे थे सहारनपुर
पुलिस ने तस्कर शहजाद अहमद पुत्र बारू अहमद निवासी ग्राम खेड़ी सिकोपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार हाल पता आदर्श कॉलोनी नेहरूग्राम और सलीम पुत्र ओसमा निवासी केदारपुरम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शहजाद ने पुलिस को बताया कि वह पशुओं को सहारनपुर कटान के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। गायों को मेडिकल परीक्षण के बाद हरिओम आश्रम कड़वा पानी में छुड़वा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed