{"_id":"74d4ef54e45929cc5856aaf30aab2417","slug":"police-save-lover-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बचा लीजिए, हमारे घर वाले हमें मार देंगे'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'बचा लीजिए, हमारे घर वाले हमें मार देंगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 02 Oct 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
परिजनों की इच्छा के विपरीत शादी कर रुड़की के पिरान कलियर में रह रहे एक ही संप्रदाय के युवक युवती को उनके परिजनों ने बुधवार की रात पकड़ लिया और वापस ले जाने लगे लेकिन रुड़की में मदद के लिए शोर मचाने पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। अब दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही मचाया शोर
घटनाक्रम के अनुसार मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के रहने वाले युवक-युवती 21 सितंबर से लापता थे। दोनों भागकर पिरान कलियर में एक कमरा लेकर रह रहे थे।
बुधवार की रात दोनों के परिजन उन्हें तलाशते हुए कलियर आए और उन्हें पकड़कर गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। बोट क्लब के पास चेकिंग कर रही पुलिस ने उनकी दोनों गाड़ियों को रोका तो अंदर बैठे युगल ने मदद के लिए शोर मचाया।
विज्ञापन
शादी कर चुके हैं दोनों
पुलिस के अनुसार उनका कहना था कि वे दोनों शादी कर चुके हैं। ऑनर किलिंग के लिए उनकी हत्या की जा सकती है। इस पर पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई।
परिजन उन्हें ले जाने के लिए हंगामा भी करते रहे लेकिन सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। एसएसआई आरके सकलानी ने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस को उनकी बरामदगी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दोनों को या तो मुजफ्फरनगर पुलिस लेकर जाएगी या बृहस्पतिवार को उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।