{"_id":"5981589f4f1c1b0f748b477e","slug":"police-recognize-atm-cloning-criminal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ATM क्लोनिंग के मामले में एक और अपराधी की पहचान, तीन उठाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ATM क्लोनिंग के मामले में एक और अपराधी की पहचान, तीन उठाए
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से एटीएम डाटा चोरी कर डुप्लीकेट एटीएम के जरिये जयपुर से खातों से रकम उड़ाने के मामले में पुलिस विवेचना में एक और साइबर क्रिमिनल की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। इससे अब फरार आरोपियों की संख्या चार पहुंच गई है। सरगना की प्रेमिका पहले ही पुलिस गिरफ्त में आ चुकी है। इसी बीच पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाने को तीन लोग हिरासत में लिए है।
विज्ञापन
एटीएम डाटा चोरी कर जयपुर और दिल्ली से करीब 120 बैंक खातों से रकम उड़ाने के मामले में पुलिस को सरगना रामबीर, जगमोहन और सुनील की तलाश है। इसी बीच पुलिस विवेचना में एक और नाम आया है, जिसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है। पुलिस उसके बारे में अभी जानकारी जुटा रही है। वह कौन है और उसका रोल क्या था? यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि विवेचना में एक और आरोपी की संलिप्तता सामने आ रही है। उसके खिलाफ साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। जल्द ही उसकी पहचान भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। उधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। हरियाणा से उन्हें दून लाकर नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से जुड़े लोगों से बातचीत कर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
महंगे शौक रखते हैं फरार साइबर आरोपी
cyber crime
एटीएम डाटा चुराकर बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले फरार आरोपियों के शौक भी बड़े हैं। वे महंगी गाड़ियां रखने के साथ ब्रांडेड कपडे़ पहनाते हैं। महंगे होटलों में ठहरने वाले क्रिमिनल्स हवाई यात्रा करने के भी शौकीन हैं। पुलिस द्वारा तैयार की गई क्रिमिनल की कुंडली में यह सब दर्ज किया गया है। जेल गई सरगना रामबीर की प्रेमिका अनिल कुमारी के बयानों में लद्दाख और मुंबई की हवाई यात्रा करने की बात सामने आई है।
दून से एटीएम डाटा चुराकर डुप्लीकेट एटीएम के जरिये जयपुर से रकम निकालने वाले साइबर क्रिमिनल्स गैंग पर पुलिस ने एक तरह से शोध कर लिया है। 14 जुलाई को बैंक खातों से रकम उड़ने की प्रारंभिक शिकायत के बाद पुलिस ने हर फ्रंट पर काम किया था। इसमें एसटीएफ, पुलिस और साइबर सेल लगी थी। सीसीटीवी फुटेज, होटल से आईडी और कार नंबर के सहारे साइबर क्रिमिनल्स की पहचान सार्वजनिक कर दी गई।
पुलिस ने फरार सरगना रामबीर, जगमोहन और सुनील निवासी झज्जर की पारिवारिक पृष्ठभूमि से लेकर उनकी करतूतों का पूरा काला चिट्ठा तैयार किया है। उनके साथियों के अलावा काम करने के तरीके और शौक जानने में गहरी दिखाई है। पकड़ी गई अनिल कुमारी के पास से सरगना रामबीर के जो कपड़े बरामद हुए हैं, वो ब्रांडेड हैं। इनमें एक शर्ट की कीमत चार से पांच हजार रुपये है। यह भी पता चला है कि रामबीर और उसके साथियों को हवाई यात्रा करने का शौक है। हर बड़ा हाथ मारने के बाद यह गैंग घूमने के लिए विमान से जाता है।
एनसीआर में तो नहीं छिपे क्रिमिनल?
फरार साइबर क्रिमिनल्स का पता लगाने में पुलिस नेटवर्क कमजोर साबित हो रहा है। पुलिस का फोकस एनसीआर से जुड़े इलाकों पर है। यहां पर उनके छिपे होने की आशंका है। इसी लिहाज से यहां फोकस किया गया है। पुलिस अब तक साइबर क्रिमिनल्स के करीब 52 लाख 34 हजार रुपये जब्त कर चुकी है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि पुलिस टीमें अपने काम में जुटी हैं।