टल्ली हो युवक-युवतियों ने किया ऐसा काम, बुलानी पड़ी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शराब पीकर क्लब में हुड़दंग करना युवक-युवतियों को भारी पड़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ युवक-युवतियों का चालान कर दिया। बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर क्लब संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
राजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को राजपुर स्थित वैली रिट्रीट स्वीमिंग क्लब में एक युवक के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। यहां युवक और युवतियां शराब और बीयर पीने के बाद हुड़दंग कर रहे थे।
डीजे की तेज आवाज पर हुड़दंग कर रहे युवाओं की शिकायत आसपास के लोगों ने पुलिस से की। थानाध्यक्ष पंकज पोखरियाल के नेतृत्व में राजपुर थाना पुलिस ने क्लब में छापा मारा।
छापा पड़ते ही भागने लगे युवक-युवतियां
छापे की सूचना मिलते ही वहां भगदड़ मच गई और नशे में धुत्त युवक-युवतियां भागने का प्रयास करने लगी। पुलिसकर्मियों ने भागने की कोशिश कर रहे सभी युवक-युवतियों को पकड़ लिया। एल्कोमीटर से जांच में पांच युवकों और तीन युवतियों के नशे में पाए जाने पर उनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
थानाध्यक्ष पंकज पोखरियाल ने बताया कि मौके से बीयर और शराब की काफी बोतलें मिली। क्लब मालिक अजय चौधरी बार का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने उसे नोटिस जारी कर मामले की रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी है।