फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police men tease woman.

रक्षक पुलिस बन गई भक्षक, महिला से की छेड़छाड़

Mon, 27 Jun 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Jun 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
police men tease woman.
representative graphic

देर रात देहरादून के त्यागी रोड पर रिश्तेदार के घर से लौट रही महिला से चीता पुलिस के दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के चीखने की आवाज सुनकर जुटी पब्लिक ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। पब्लिक का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में थे। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने भीड़ को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिसकर्मियों ने नशे में होने की बात और छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन


घटना देर रात करीब 12 बजे की है। एक महिला अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। उनके साथ रिश्तेदार परिवार की एक महिला और उनका बेटा भी था। आरोप है कि वहां पहुंचे चीता सवार दो पुलिसकर्मियों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


छेड़छाड़ की घटना पर भड़के लोग
छेड़छाड़ की घटना पर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। पुलिसकर्मियों को पकड़ कर हंगामा किया और पुलिस के आला अफसरों को घटना की सूचना दी। मौके पर एसपी सिटी अजय सिंह ने मामले की गंभीरता समझते हुए पब्लिक को जांच का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चीता सिपाहियों का कहना है कि कंट्रोल रूम से एक महिला से मारपीट की शिकायत पर वह त्यागी रोड पहुंचे थे, रास्ते में दो महिला और एक युवक मिला तो उन्होंने पीड़ित महिला समझकर पूछताछ की तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed