फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police found weapon in patanjali food park.

पतंजलि में सर्च ऑपरेशन, पुलिस के हाथ लगे खतरनाक हथियार

Fri, 29 May 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 May 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
police found weapon in patanjali food park.

पतंजलि हर्बल फूड पार्क के गेट पर खूनी संघर्ष के तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने कैंपस के अंदर सर्च अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन में कैंपस से भारी मात्रा में डंडे, फरसे, तलवार, हेलमेट, रॉड बरामद की। जबकि छत से प्लास्टिक के कट्टों में पत्थर भरे मिले।

विज्ञापन


पतंजलि फूड फैक्ट्री में बुधवार को ट्रक एसोसिशएन के पदाथिकारियों और पतंजलि के सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें ट्रक एसोशियन के दलजीत सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए सात सुरक्षाकर्मियों से हुई पूछताछ में सामने आया कि फूड पार्क में कहां-कहां हथियार छिपाए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस टीम ने पार्क के सुरक्षा अधिकारियों को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीम को कहीं फरसा मिला तो कहीं तलवार जैसे खतरनाक हथियार मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर म‌िले पुल‌िस के इस्तेमाल क‌िए जाने वाले सामान

police found weapon in patanjali food park.

बड़ी संख्या में लाठी-डंडे और हेलमेट बरामद किए गए। पुलिस की ओर से पहनी जाने वाली कई जैकेट बरामद की। इस संबंध में पतंजलि के सुरक्षा अधिकारियों से जवाब देते नहीं बना। सर्च ऑपरेशन में शामिल सीओ लक्सर बहादुर सिह चौहान ने बताया कि संभवत ट्रक यूनियन से निपटने के लिए यह सब इंतजाम किए गए थे।

नहीं घुस पाए कर्मचारी, फैक्ट्री हुई बंद
ग्रामीणों के विरोध के चलते पतंजलि फूट फैक्ट्री में एक भी कर्मचारी प्रवेश नहीं कर पाया है। जिसके चलते पतंजलि की पदार्था स्थित फैक्ट्री में उत्तपादन ठप हो गया है।

फूड पार्क गेट पर पीट-पीटकर ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी की हत्या के बाद ग्रामीण भड़क उठे और बृहस्पतिवार को एक फैक्ट्री के अंदर एक भी कर्मचारी को घुसने नहीं दिया। दिन भर कर्मचारियों को लाने वाले वाहन फूड पार्क के गेट से कुछ दूरी पर खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed