सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल पहुंची पुलिस, कमरे का दरवाजा खोलते ही...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एक होटल में छापा मारा, इस दौरान कमरे का दरवाजा खोलते ही उन्होंने जो देखा पुलिस के होश उड़ गए।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर बस स्टैंड स्थित एक होटल में छापा मारा। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया, जबकि छापे से पहले ही युवतियां मौके से फरार होने में कामयाब रहीं। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सोमवार की रात गोपनीय सूचना मिली कि बस स्टैंड स्थित एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद कोतवाल साधना त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और छापा मारा ।
इस दौरान पुलिस को आता देख युवतियां मौके से फरार होने में कामयाब हो गई। वहीं पुलिस ने चार युवकों को मौके से हिरासत में लिया हैं। पुलिस सभी चार युवकों को लेकर कोतवाली पहुंच गई। कोतवाल साधना त्यागी ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।