{"_id":"bad2fab70b5d76ea24a13c1be9ceb8db","slug":"police-arrested-bike-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 16 Feb 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की क्षेत्र के सुनहरा गांव के पास से पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चार बाइक बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान
इनमें से एक बाइक पुरानी तहसील तथा दूसरी सोलानी पार्क से चोरी की गई है। चोरी की अन्य बाइक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
मुखबिर से मिली सूचना
शनिवार की सुबह गंगनहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुनहरा गांव की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को घेराबंदी कर धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित निवासी ग्राम टिकौला बताया।
विज्ञापन
पढ़ें, धर्मनगरी में अभी और छाएगा अंधेरा
विज्ञापन
जांच-पड़ताल में उसके पास से मिली बाइक चोरी की पाई गई। बाद में उसने बाग के पास से एक स्पेलेंडर और दो प्लसर बाइकें और बरामद कराई।
और भी हैं साथी
गंगनहर पुलिस के अनुसार ये तीनों बाइक भी चोरी की हैं इनमें से एक स्पेलेंडर पिछले दिनों पुरानी तहसील से और दूसरी सोलानी पार्क से चुराई गई थी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने कुछ अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है इनके बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है।
पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी और उसके साथियों के बारे में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उनके संबंध अंतर्राज्यीय स्तर पर वाहन चोरी करने और बेचने वाले गिरोह से तो नहीं हैं।