{"_id":"597327184f1c1b7b0c8b4b87","slug":"police-arrested-a-drug-smuggler-in-uttarakhasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर पुलिस ने बनाया जाल, फिर पकड़ में आया शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर पुलिस ने बनाया जाल, फिर पकड़ में आया शातिर
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 22 Jul 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी और पुरोला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी के दौरान एक अफीम तस्कर को बर्नीगाड़ क्षेत्र से एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मामले की भनक लगते ही वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुरोला थाना पुलिस व एसओजी टीम ने जाल बिछाकर अफीम तस्कर पालुका गांव निवासी चन्दन लाल पुत्र खिला लाल उम्र 38 तथा एक अन्य को दबोचने के लिए एसओजी व पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राहक बन कर उन्हें एक किलो अफीम के साथ बर्नीगाड़ बुलाया था।
विज्ञापन
अफीम तस्कर बाइक से शाम को बर्नीगाड़ पहुचा जहां उसे टीम ने दबोच लिया। लेकिन मामले की भनक लगते ही दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी धारी कलोगी के पमाड़ी गांव का रहने वाला है जो चकमा देकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम बना कर शीघ्र ही दबिश दे कर उसे गिरफ्तार करेगी। गिरफ्तार किए गये आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी मोटर साइकिल को सीज कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।