फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrest tiger hunter

पुलिस के शिकंजे में बाघ का शिकारी, दो फरार

Sat, 19 Apr 2014 04:37 PM IST
अमर उजाला, जसपुर
अमर उजाला, जसपुर Updated Sat, 19 Apr 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
police arrest tiger hunter

उत्तराखंड के अमानगढ़ वन रेंज में बाघ, तेंदुए का शिकार करने आए एक शिकारी को वन कर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए शिकारी के पास से शिकार करने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवं भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुखबिर से मिली सूचना
रेंजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवार शाम को कुछ शिकारी बाघ, तेंदुए का शिकार करने के लिए अमानगढ़ वन रेंज में घुसे हैं।
विज्ञापन


इस पर रेंजर ने टीम के साथ घेराबंदी कर रानी नंगला वन चौकी के पास शिकारियों को घेर लिया। दो शिकारी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए जबकि एक शिकारी टीम के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए शिकारी ने अपना नाम वंशी सिंह पुत्र किशोरी सिंह निवासी बनवारी नगर, बिजनौर (यूपी) बताया। उसके पास से शिकार में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान चाकू, रस्सी, ब्लेड, रसायन आदि बरामद हुआ है।

शिकारी ने फरार हुए साथियों के नाम महीपाल पुत्र गिरधारी, सरवन पुत्र हेता निवासी ग्राम छजमलवाला बिजनौर (यूपी) बताया। वन कर्मियों ने पकड़े गए अभियुक्त को रेहड़ थाना (बिजनौर) पुलिस के हवाले कर दिया है।


इस तरह करते हैं शिकार
रेहड़ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार वंशी ने बताया कि वन जीवों को मारने के लिए उनके गुजरने वाले संभावित रास्तों में गड्ढे किए जाते हैं।

गड्ढों को पेड़ों के पत्तों, टहनियों से ढक दिया जाता है। जानवर के गड्ढे में गिरने पर उनका शिकार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed