फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arresed thieves with help of a woman

चोरों को घर में देखकर महिला ने किया पुलिस को फोन, देती रही पल-पल का अपडेट और फिर...

Sun, 06 Aug 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Aug 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
police arresed thieves with help of a woman
theft

चोरों को घर में देखकर महिला ने पुलिस को फोन घुमाया और पल-पल की अपडेट देती रही। महिला की यह बहादुरी इतनी रंग लाई कि अब पुलिस उन्हें पुरस्कृत करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कैंट कोतवाली क्षेत्र के राजेन्द्र नगर निवासी एसपी खन्ना कनाडा में रहते हैं। उनके मकान में बागपत निवासी ठेकेदार अमित तोमर किराए पर रहते हैं। अमित दो दिन से घर से बाहर हैं। मकान पर ताला होने के कारण शुक्रवार रात तेज बारिश के दौरान एक चोर ताला तोड़कर घर में घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला की आंख खुल गई।
विज्ञापन


महिला ने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचना दी। एसपी खन्ना के घर की अंदर लाइट जलने के कारण चोर की हर हरकत महिला की नजर में थी। आनन-फानन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर चोर को दबोच लिया।  पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक भंडारी उर्फ सूरज थापा निवासी पुल्हा नेपाल बताया। इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दीपक के पास से चुराए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। उसके पास से एक खुखरी भी मिली है। दीपक के खिलाफ पहले से कई मुकदमे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

police arresed thieves with help of a woman
गिरफ्तार

आरोपी दीपक भंडारी ने बताया कि वह दिन में मकान की रेकी करके गया था। ताला लगा होने के कारण रात में चोरी की योजना बनाई थी। दीपक ने बताया कि फेरी लगाने के बहाने वह दिन बंद मकानों को चिह्नित करता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि निसंदेह पड़ोसी महिला के प्रयासों से चोर को पकड़ा गया है। पुलिस विभाग की तरफ से महिला को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed