{"_id":"56f9a70a4f1c1b6521f00342","slug":"people-become-angry-on-obscenity","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर युवक-युवतियों के आने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के अंदर युवक-युवतियों के आने पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Mar 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के हरभजवाला गांव में एक परिवार पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दिल्ली की एक युवती को घर से मुक्त कराकर भेजा गया है। उनका कहना था कि घर में रहने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साक्ष्य न होने की बात कहने से पुलिस से ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरभजवाला में महिलाओं और पुरूषों ने सोमवार रात को जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि महिला के घर में बाहरी युवतियों और युवकों का आना जाना है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। दिल्ली की एक युवती सोमवार दिन में उनके चुंगल से बाहर आई तो पूरे मामले से पर्दा उठा। युवती को बस में बैठाकर दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
महिला के खिलाफ कार्रवाई पर उलझे ग्रामीण
महिलाओं का कहना था कि आरोपी महिला और उसकी बेटी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ गांव से बाहर किया जाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उनका कहना था कि साक्ष्य के बिना किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकती है। इस बात को लेकर महिलाओं ने पुलिस से नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
पटेलनगर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि ग्रामीणों से कहा गया है कि यदि कोई संदिग्ध नजर आए तो तत्काल पुलिस को बुला ले। साक्ष्यों के आधार आरोपी परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक आरोपी परिवार के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा था। ग्राम प्रधान का कहना है कि ग्रामीणों में परिवार के प्रति आक्रोश है।