फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PCS arrested in rape

रेप के आरोप में पीसीएस अफसर गिरफ्तार

Fri, 09 May 2014 02:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 May 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
PCS arrested in rape

शुक्रवार को हल्द्वानी में पीसीएस अधिकारी विवेक स्वरूप को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक महिला ने 12 जनवरी 2014 को मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


महिला ने उक्त पीसीएस अधिकारी पर नौकरी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद पुलिस ने शुक्रवार को सुबह उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उक्त अधिकारी इस समय रुद्रपुर मंडी में फाइनेंस मार्केंटिंग ऑफिसर के पद पर तैनात है। उत्तराखंड में इससे पहले भी नौकरी दिलाने के नाम पर दुराचार के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चित जेपी जोशी प्रकरण की भी यही कहानी

PCS arrested in rape

‌‌उत्तराखंड के अपर सचिव (गृह) जेपी जोशी पर भी युवती ने नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

पुलिस से काफी मश्‍क्कत करवाने के बाद उक्त युवती ने जेपी जोशी के खिलाफ बयान दर्ज करवाए थे।

जिस पर आरोपी अपर सचिव जेपी जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत दुराचार का मामला दर्ज किया गया था।

इसके साथ ही मामले से जुड़ी कांग्रेस कार्यकर्ता रितू कांडियाल व अन्य पर धारा 506 के तहत जाने से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed