फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pankaj came prepared to killed himself.

प्रेमिका संग खुद को खत्म करने की तैयारी करके आया था पंकज

Fri, 29 Apr 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून) Updated Fri, 29 Apr 2016 02:50 AM IST
सार

  • कुल्हाड़ी से प्रियंका के चेहरे और सिर पर किए कई वार, दरिंदगी की हद की पार 
  • पंकज के व्यवहार पर पड़ोसी भी हैरत में, बताया पड़ोसियों से था अच्छा व्यवहार 

विज्ञापन
pankaj came prepared to killed himself.
पंकज - फोटो : AmarUjala

विस्तार

बेवफाई के शक की आग में जल रहे पंकज के दिमाग पर इस हद तक सनक सवार थी कि उसने प्रेमिका के साथ खुद को भी खत्म करने का पूरा इंतजाम कर रखा था। यही वजह थी कि वह प्रियंका के घर जहर की शीशी और ब्लेड साथ लेकर गया था। उसने प्रियंका को कुल्हाड़ी से काटने के बाद जहरीला पदार्थ पिया और ब्लेड से अपने हाथ की नसें काट लीं। इसके बाद कमरे में ही माशूका के बगल में लेटकर मौत का इंतजार करने लगा।

विज्ञापन


पंकज ने शक में दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। उसके दिमाग में प्रियंका के बेवफा होने का शक इस कदर छाया था कि कुछ दिन पहले जिसकी मांग उसने बड़े प्यार से भरी थी उसके ऊपर कुल्हाड़ी से वार करते समय उसके हाथ नहीं कांपे।
विज्ञापन


जिसने भी वारदात के बाद प्रियंका का चेहरा देखा उसकी रूह कांप गई। पंकज ने प्रियंका के सिर, चेहरे, गर्दन पर कुल्हाड़ी के कई वार किए थे। एसपी देहात टीडी बेला ने बताया कि प्रियंका के शरीर पर कुल्हाड़ी के कई घाव मिले हैं। घावों की सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने भी देखा मंजर, उड़ गए होश

pankaj came prepared to killed himself.
हत्या - फोटो : AmarUjala

प्रियंका सेलाकुई में पिता, बहन वर्षा और भाई प्रवेश के साथ रहती थी। दोनों भाई-बहन हाईस्कूल की परीक्षा देकर बुधवार को अपने गांव चले गए। यह बात पंकज को पता थी और यह भी पता था कि प्रियंका के पिता नाइट ड्यूटी पर चले गए हैं।

घर में प्रियंका को अकेला पाकर पंकज हत्या के इरादे से कुल्हाड़ी लेकर उसके कमरे पर पहुंचा। पंकज के इरादों से अनजान प्रियंका ने दरवाजा खोलकर उसे भीतर आने दिया। कुल्हाड़ी देखकर प्रियंका कुछ समझ पाती इससे पहले ही पंकज ने प्रियंका पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

उसने सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। जिससे प्रियंका लहुलूहान होकर किचन के समीप नीचे गिर गई। फर्श में खून बिखर गया। प्रियंका पर वार करने के बाद पंकज से ब्लेड से हाथ की नस काटी और जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जब इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ तो जिसने भी यह मंजर देखा, उसके होश उड़ गए। 

एक तथ्य यह भी
तहकीकात में पुलिस को कुछ पत्र मिले हैं, जिनके आधार पर पता चला है कि पंकज का प्रियंका की एक करीबी परिजन की ओर झुकाव बढ़ गया था। इसे लेकर प्रियंका पंकज से नाराज चल रही थी। दोनों में आए दिन इसी को लेकर विवाद होता था। प्रियंका की हत्या के पीछे यह भी एक बड़ी वजह हो सकती है। हालांकि एसएसपी डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed