रेप के बाद पंचायत का फैसला, बलात्कारी से करा दिया निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुराचार की सजा पंचायत ने निकाह करने के रूप में सुनाई। घंटों तक चली पंचायत में पहले आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चला। लेकिन जब युवक को कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो वह तुरंत निकाह करने को राजी हो गया।
रविवार को क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर ले गया। दोपहर तक परिजन उसे ढूंढते रहे। दिन ढलने के बाद किशोरी अपने घर पहुंची। परिजनों ने पूछताछ शुरू की तो किशोरी ने पूरी आपबीती सुनाई।
पूछताछ में उसने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुराचार कर डाला। इससे किशोरी के परिजन हरकत में आए और बिरादरी के समक्ष यह बात रखी।
गुनाह कबूला पर निकाह से कर दिया इनकार
बिरादरी के सामने बात आने के बाद लोग पूरे मामले को ग्राम प्रधान के सामने रखा गया। किशोरी और युवक पक्ष को एक साथ बिठाया। गांव के अन्य लोग भी बैठक में पहुंचे और पूछताछ शुरू हुई।
पंचायत में युवक ने अपना गुनाह तो कबूला लेकिन निकाह से इनकार किया। जब पंचायत और लोगों द्वारा निर्णय न मानने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई तो कानूनी भंवर में फंसने की बात समझ में आने पर वह टूट गया।
देर रात आनन-फानन में धर्मगुरु को बुलाकर निकाह की रस्म अदा की। बताते हैं कि स्थानीय पुलिस के दो सिपाही भी पंचायत में मौजूद रहे। मामला दिनभर आसपास के गांव से ज्वालापुर क्षेत्र में चर्चा में रहा। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने इस तरह की जानकारी से इनकार किया।