{"_id":"d157b48d82dcf5665dc7a56d94561b78","slug":"one-more-suspect-arrested-in-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में 'प्रेमिका' का जीजा भी धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या में 'प्रेमिका' का जीजा भी धरा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 25 Nov 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते माह रुद्रप्रयाग में मिले मृत युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कथित प्रेमिका के जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि मामले में शामिल भीम दत्त पुत्र पूर्णा दत्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त कथित प्रेमिका का जीजा है। वह 24 अक्तूबर को अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन
प्रेमिका से गया था मिलने
27 अक्तूबर की सुबह जिला मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे में बने कमरे में चोपड़यूं (पौड़ी) निवासी योगेश बहुगुणा (21 वर्ष) पुत्र अनिल बहुगुणा का शव बरामद हुआ था। योगेश देहरादून की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर था।
विज्ञापन
बताया गया था कि वह दीपावली की छुट्टी के बाद देहरादून से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के निकट एक गांव अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसी आधार पर पुलिस ने युवती के घर और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इसके लिए श्रीनगर से फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई थी।
मंगेतर पहले है गिरफ्तार
पूछताछ में युवती की सगाई होने की बात भी सामने आई थी। मामले में पुलिस ने युवती के मंगेतर जीतेंद्र पैन्यूली निवासी श्यामपुर ऋषिकेश को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
मृतक योगेश के भाई कृष्ण ने पुलिस को दी गई तहरीर में जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव की युवती और उसके परिजनों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120(बी) व 201 में मुकदमा पंजीकृत कराया था।