{"_id":"154cf566354503d1cc972f9cade552f5","slug":"nephew-cut-his-neck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा पर दबाव बनाने के लिए जान से खेला भतीजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा पर दबाव बनाने के लिए जान से खेला भतीजा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस ने संदिग्ध हालात में युवक का गला कटने के मामले का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि युवक विवाद के बाद चाचा और उनके परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
आदेश के गले में कटे का गहरा घाव
लेकिन इससे उसकी ही जान पर बन आई। हालांकि, अस्पताल में अब उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। रविवार देर शाम देहराखास स्थित टीएचडीसी कॉलोनी निवासी आदेश उपाध्याय पुत्र संजय उपाध्याय चंदर नगर स्थित चाचा सुनील उपाध्याय के घर गया था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिजन उसे गंभीर हालत में दून अस्पताल ले जाया गया था। आदेश के गले में कटे का गहरा घाव था। हालांकि, आदेश की मां ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। लेकिन शुरुआती पूछताछ से साफ हो गया था कि युवक ने खुद ही गला काटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
सोमवार को एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आदेश का चाचा से पारिवारिक विवाद चल रहा है। चाचा पर दबाव बनाने के लिए ही उसने यह सब किया। उसकी कोशिश सिर्फ डराने की थी, लेकिन धक्कामुक्की में गले पर घाव काफी गहरा हो गया।
मां ने कुछ भी बोलने से किया इनकार
उल्लेखनीय है कि रविवार को देहराखास टीएचडीसी कॉलोनी निवासी आदेश उपाध्यक्ष पुत्र संजय उपाध्याय परिवारिक विवाद के बाद रविवार शाम चंदर नगर स्थित अपने चाचा सुनील उपाध्याय के घर गया था। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसका गला कटा गया।
खून बहने पर उसे दून हॉस्पिटल ले जाया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उसके गले में गहरा घाव है। दून हॉस्पिटल में मौजूद घायल की मां ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। मामले की जांच पुलिस कर रही थी।