{"_id":"9eb064cd18d440bc0476c2ee3cc70c30","slug":"nanakmatta-murder-mystery-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानकमत्ता मर्डरः पुलिस ने जारी किया युवक का स्केच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानकमत्ता मर्डरः पुलिस ने जारी किया युवक का स्केच
ब्यूरो / अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
Updated Fri, 12 Sep 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले नानकसागर डैम में मिली सिर, हाथ और पैर कटी लाशों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने युवक का स्केच जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक युवक का स्केच जारी
ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिले के साथ ही नेपाल बार्डर पर कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। गरुवार को डीसीआरबी लैब रुद्रपुर ने मृतक युवक का स्केच जारी किया।
थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को खकरा नाले से बरामद युवक-युवती के सिरों में युवक का चेहरा तो दिखाई दे रहा था लेकिन युवती का चेहरा नाक, कान कटे होने और सिर का मुंडन होने से बेहद बिगड़ा हुआ था। इसकी वजह से बृहस्पतिवार को सिर्फ युवक का ही स्केच जारी हो सका है। युवती का स्केच भी शीघ्र ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवक के जारी स्केच को आसपास के सभी थानों के साथ ही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और बरेली जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है। सोशल नेटवर्क के माध्यम से भी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों के अलावा चंपावत जिले के टनकपुर, बनबसा, ऊधम सिंह नगर के सितारगंज और खटीमा के साथ ही नेपाल बार्डर पर युवक के स्केच वाले पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
शिनाख्त के लिए थाना पुलिस के नंबर जारी
पुलिस ने युवक के स्केच के साथ ही स्थानीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मृतक युवक-युवती के बारे में सूचना देने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है-पुलिस क्षेत्राधिकारी-9411112746, थानाअध्यक्ष-9411112911, थाना नानकमत्ता-05948-241756
पहचान नहीं हुई तो होगा अंतिम संस्कार
नानकसागर डैम में मिले युवक-युवती के शवों को शुक्रवार को मोर्चरी में 72 घंटे पूरे हो जाएंगे। इस बीच इनकी शिनाख्त हो गई तो शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे और यदि पहचान नहीं हो सकी तो अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। दोनों के सिरों का पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।
सोमवार को नानकसागर डैम से युवक-युवती की टुकड़ों में बरामद लाशों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह खटीमा भेजा था। जहां मंगलवार शाम को 3:50 बजे उनका पोस्टमार्टम हुआ था। उसके बाद लाशों को मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा गया। शुक्रवार को लाशों को मोर्चरी में 72 घंटे पूरे हो जाएंगे।
गुरुवार देर शाम तक इन लाशों की शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अगर नियत समय तक शिनाख्त नहीं हो पाई तो लाशों के धड़, हाथ, पैरों का पुलिस अंतिम संस्कार कर देगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शरीर और सिरों का डीएनए न्यायालय के आदेश पर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। फारेंसिक जांच से ये पता चल सकेगा कि खकरा नाले में मिले सिर बांध से बरामद लाशों के हैं या नहीं।