फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanakmatta murder case update.

नानकमत्ता डबल मर्डरः बरेली के थे युवक-युवती

Wed, 17 Sep 2014 04:42 AM IST
अमर उजाला, बनबसा (चम्पावत)
अमर उजाला, बनबसा (चम्पावत) Updated Wed, 17 Sep 2014 04:42 AM IST
विज्ञापन
nanakmatta murder case update.

चम्पावत में युवक-युवती की नृशंस हत्या कर लाशों को नानकसागर डैम में फेंकने के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। मृत युवक की शिनाख्त बरेली से आए परिजनों ने की। हत्याकांड में बरेली के एक डॉक्टर का नाम भी आ रहा है। पुलिस हत्याकांड को नाजायज संबंधों से जोड़कर भी देख रही है।

टुकड़े-टुकड़े कर डाली थी लाश

विज्ञापन

8 सितंबर को नानकसागर डैम के किनारे दोनों की टुकड़े-टुकड़े लाशें मिली थीं। युवक की पहचान विजयपाल गंगवार (30) के तौर पर हुई। युवती पीलीभीत निशा वर्मा है।

दोनों यहां बनबसा स्थित धस्माना अस्पताल में दो महीने से काम कर रहे थे। 6 सितंबर से एक डॉक्टर और वे दोनों लापता थे। डॉक्टर का पता नहीं चला है।

डॉक्टर पर शक की सुई

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विजय कंपाउंडर था जबकि निशा नर्स। परिजनों के मुताबिक बरेली का एक डॉक्टर दोनों को लेकर आया था और 6 सितंबर से दोनों के लापता होने पर डॉक्टर से पूछा तो उसने धमकाया।

मृतक विजय के बारे में पता चला है कि वह विवाहित था। उसकी तीन बेटियां हैं। वहीं युवती निशा तलाकशुदा थी। उसकी एक बेटी है। निशा का ससुरालियों के साथ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

बरेली से आए परिजनों ने कहा कि विजय, निशा और आरोपी डॉक्टर के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed