फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder of engineer on delhi haridwar highway

नग्न अवस्था में इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी

Mon, 20 Oct 2014 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 20 Oct 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
murder of engineer on delhi haridwar highway

बीएचईएल के एक सहायक अभियंता का शव सोमवार की सुबह दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बहादराबाद थाने से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर नग्न अवस्था में मिला।

विज्ञापन


शव एक साइड से घसीटा गया प्रतीत हो रहा था, जबकि मृतक की कार दो किमी दूरी पर बैरियर नंबर छह के पास गंगनहर में नीचे पड़ी मिली। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बहादराबाद पुलिस को सुबह पौने सात बजे सूचना मिली कि दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर थाने से डेढ़ किमी दूर बौंगला गांव के पास एक शव पड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर बीएचईएल के सहायक अभियंता सत्यप्रिय पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गांव टिकौला जिला हरिद्वार निवासी रामनगर रुड़की को खोजते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उन्हें बैरियर नंबर छह के समीप कार गिरी दिखाई पड़ी। इसके बाद उन्होंने थाने में संपर्क किया तो शव के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

पूर्व डीजीसी का दामाद था मृतक

murder of engineer on delhi haridwar highway

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए रुड़की लेकर चले गए। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष राजीव रौथाण का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि कार से इतनी दूरी पर शव कैसे पहुंच गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

सुबह पांच बजे घर गए थे इंजीनियर
सहायक अभियंता सत्यप्रिय छह साल पूर्व बीएचईएल में बतौर सहायक अभियंता तैनात हुए थे। सोमवार की सुबह पांच बजे वह पिता से मिलने के लिए रामनगर रुड़की जा रहे थे। वहां से लौटकर सत्यप्रिय को ड्यूटी भी जाना था, लेकिन जब वे नहीं लौटे तो पत्नी ने अपने भाई को फोन कर चिंता जताई। इसके बाद जब फोन पर सत्यप्रिय से कोई संपर्क नहीं हो सका तो परिजन उन्हें ढूंढने के लिए निकल पड़े।

बीएचईएल में कार्यरत सहायक अभियंता सत्यप्रिय की शादी छह साल पूर्व डीजीसी रेवेन्यू सुखपाल सिंह निवासी राजलोक विहार हरिद्वार की पुत्री के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। सत्यप्रिय के पिता तेजपाल हाइड्रिल में एकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त हैं।

नहीं मिले पहने हुए कपड़े
इंजीनियर सत्यप्रिय का शव कार से दो किमी दूरी पर नग्न अवस्था में मिला, लेकिन पुलिस को कहीं भी मृतक के पहने हुए कपड़े नहीं मिले हैं, जबकि कार चाबी सहित गंगनहर में मिली। कार से कोई सामान भी चोरी नहीं हुआ है, हालांकि कार का बोनट क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed