{"_id":"1e99b6b8f885c771b5e87918b4c1dbe0","slug":"murder-of-cousin-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडे से पीटकर चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडे से पीटकर चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी के घनसाली में एक व्यक्ति ने सिर पर डंडा मारकर अपने चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी की ओर से थाने में हत्या की मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
हिंदाव पट्टी के भौड़ा गांव में 26 नवंबर की रात अनिल पुत्र बालकृष्ण की मेहंदी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान घर के आंगन को लेकर दो चचेरे भाईयों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
सिर पर मारा डंडा
आरोप है कि इसी दौरान सचिंद्र सिंह पुत्र सते सिंह ने अपने चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह के सिर पर डंडे से वार कर दिया। डंडा लगते ही वीरेंद्र जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। लोग उसे रात को ही घनसाली के एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए।
विज्ञापन
दून में हुई मौत
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे इंद्रेश अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया। पांच दिसंबर को वीरेंद्र ने इंद्रेश अस्पताल देहरादून में दम तोड़ दिया। मृतक वीरेंद्र ग्राम प्रहरी था। उसकी पत्नी दर्शनी देवी की ओर से रविवार को यहां थाने में अपने पति की हत्या के आरोप में सचिंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आरोपी फरार
सचिंद्र बंगलौर में होटल में नौकरी करता है। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि सचिंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।